ATH NEWS 11:-21 जून 2026 को 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, रोहतास ,सासाराम राधा शांता महाविद्यालय, तिलौथू, रोहतास के एन सी सी एवं एन एस एस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी सुश्री कोमल निगम उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और संतुलित जीवन बिता सकता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशोक कुमार सिंह ने योग के महत्व के बारे में चर्या की, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लम्बे जीवन के लिए नियमित योग करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार तथा मेरा युवा भारत सासाराम की टीम का सराहनीय संयुक्त रूप से सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कुमार दुबे एवं रवि कुमार ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाएं व कर्मी के अलावे राष्ट्रीय स्वयंसेवक पंकज कुमार, प्रियांशु, पुनीत कुमार पांडेय, शिवम कुमार, दुर्गा कुमारी सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत के द्वारा प्रतिभागी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं कार्यक्रम के सफल होने पर कॉलेज के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व आभार जताया।


Post a Comment