⚡ ब्रेकिंग News

​शाकद्वीपीय समाज गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले, एकता और संस्कारों से संवारे अपना भविष्य:- डॉ. देवेन्द्र कुमार पाठक.

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.


ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी धाम मुस्तफाबाद। स्थानीय मुस्तफाबाद, अशोक नगर स्थित सेकेण्डरी दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को संज्ञा समिति गयाधाम की वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान सूर्यनारायण के विधि-विधान से पूजन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता की एक नई इबारत लिखी। दीप प्रज्ज्वलन के बाद गया सहित विभिन्न जिलों से आए विशिष्ट अतिथियों और प्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। ​सभा में समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। ​डॉ. देवेन्द्र कुमार पाठक केन्द्रीय अध्यक्ष शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज सिर्फ एक जाति नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, त्याग और राष्ट्र निर्माण की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। आज हमें आपसी प्रेम, सहयोग, सम्मान और अटूट एकता का संकल्प लेने की आवश्यकता है।"


​प्रो. डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र मुख्य अतिथि, CUB व्यक्ति समाज में चाहे जिस भी ऊंचे पद पर हो, उसे अपने व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में खुलकर आगे आना चाहिए। ​बृजनन्दन पाठक उपाध्यक्ष जिस तरह हमारे पूर्वज आर्यभट्ट, वराहमिहिर और चाणक्य ने दुनिया को दिशा दिखाई, उसी तरह आज हमारे समाज को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका निभानी होगी।​गोपाल मिश्र केन्द्रीय महासचिव समाज में व्याप्त कुरीतियों को केवल और केवल आपसी सहयोग और मजबूत एकजुटता के बल पर ही दूर किया जा सकता है। ​वरिष्ठ प्रबुद्धजन प्रियरंजन मिश्र एवं कमलेश पुण्यार्युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी पारंपरिक विद्याओं जैसे आयुर्वेद, ज्योतिष और कर्मकांड का गौरव पुनर्स्थापित करना होगा। आधुनिकता की अंधी दौड़ में बहने के बजाय युवाओं को अपने संस्कारों के प्रति सचेत होना होगा। ​साहित्यिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण रामकृष्ण मिश्र, डॉ. सच्चिदानन्द प्रेमी एवं श्री भैरवनाथ पाठक खोए हुए सामाजिक गौरव को पाने के लिए सामाजिक समरसता और युवाओं के चहुँमुखी विकास के साथ-साथ उनके भीतर उच्च संस्कारों का निर्माण बेहद जरूरी है। ​300 से अधिक दिग्गजों ने भरी हुंकार ​इस महाधिवेशन में गया और आसपास के जिलों से आए लगभग 300 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लेकर अपनी वैचारिक एकजुटता का परिचय दिया। ​उपस्थिति की मुख्य झलकियाँ बैठक में प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.रामदत्त मिश्र, डॉ.राघवेन्द्र मिश्र, देवेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. प्रमोद पाठक, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. विनय मिश्र,मनीष कुमार मिश्र, अमरेन्द्र कुमार मिश्र,योगेन्द्र कुमार मिश्र,राजेश कुमार मिश्र,पंकज कुमार मिश्र,चन्द्रेश दास, अशोक पाण्डेय,उज्जवल रंजन, संतोष पाठक, डॉ. पंकज कुमार, चन्दन मिश्र, अम्बुज मिश्र, डॉ.धर्मेन्द्र मिश्र,ललित मिश्र, शिव बल्लभ मिश्र,ओम प्रकाश पाठक, अरूण कुमार मिश्र 'मधुप विनय कुमार मिश्र एवं डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। ​यह वार्षिक आम सभा केवल एक बैठक नहीं, बल्कि शाकद्वीपीय समाज के पुनर्जागरण और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई।इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...