⚡ ब्रेकिंग News

दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर कमिटी गठन का किया गया आयोजन।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा स्थित देवी मंदिर परिसर में गुरुवार की रात्रि में दुर्गापूजा को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता राम रंजन सिन्हा ने किया।दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर एक कमिटि का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष प्रिय कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष लव कुमार सिन्हा ,सचिव शैलेश कुमार पासवान ,उप सचिव रंजन कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष विमलेश कुमार ,संरक्षक वार्ड 6 के वार्ड प्रतिनिधि इसराइल अंसारी,वार्ड 4 के वार्ड प्रतिनिधि नंद कुमार राम,शंभु साव साथ हीं 16 सदस्यीय सदस्यों को मनोनीत किया गया है। नव चयनित अध्यक्ष प्रिय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा सहित अन्य बुकिंग जैसे पंडाल टेंट सामियाना, लाइट साउंड बुक किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान पंडाल में किसी तरह का अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, कोई भी व्यक्ति मदिरा सेवन कर पूजा पंडाल में प्रवेश नही करने का निर्णय लिया गया है।साथ हीं 6 बजे तक प्रतिमा का विषर्जन करने का भी बैठक में निर्णय लिया गया है।बैठक में सोनू कुमार चंद्रवंशी,अमरेश कुमार ,केशव कुमार ,अभय कुमार ,मोहित कुमार ,अनूप कुमार ,विनय कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...