⚡ ब्रेकिंग News

क्यूट काजल रौशन कुमार का म्यूजिक वीडियो "हम हई बालू माफिया रे"की शूटिंग हुई संपन्न.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी मोखापी मेन रोड में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के आवास के सामने बने पुल पर एक बार फिर से म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की गई। इस गीत में कलाकार क्यूट काजल रौशन कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गीत का शीर्षक "रंगदारी सॉन्ग है हम हई बालू माफिया रे.



इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण रौशन की टीम द्वारा किया गया है। जिसमें क्यूट काजल ने अभिनय किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी रौशन ने निभाई है। डांस कलाकारों में बलजीत , आशुतोष  विकास, गोलू,  सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं। कैमरे की जिम्मेदारी लालमेन्दर ,रमेश किशोर  ने संभाली है।



रौशन ने बताया कि यह एक मनोरंजक गीत है, जिसकी कहानी बालू माफिया की घटना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को यह गीत काफी पसंद आएगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि गीत रिलीज होने के बाद इसे अधिक से अधिक देखें, चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाएं और अपना प्यार एवं आशीर्वाद दें।


वहीं, क्यूट काजल ने कहा कि वह पहली बार कांडी की पावन धरती पर आई हैं। यहां के लोगों से उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिला, जिससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कैमरा मैन लालमेन्दर,रमेश ,किशोर, की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार तरीके से शूटिंग की है। क्यूट काजल ने विश्वास जताया कि यह गीत जल्द ही दर्शकों के बीच होगा और लोगों का भरपूर प्यार एवं आशीर्वाद मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...