⚡ ब्रेकिंग News

सड़क दुघर्टना में 23 वर्षीय युवक की मौत के बाद प्रशासन के द्वारा परिजनों को आर्थिक सहायता की गई प्रदान.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  प्रखंड मुख्यालय कांडी निवासी 23 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शुक्रवार को प्रशासन की ओर से उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बीते 4 नवंबर को जतरो गांव जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक मुकेश पिता सुदामा पासवान की मौत हो गई थी। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।  बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार की तरफ से कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, पंचायत सचिव शाहिद अंसारी एवं प्रखंड के प्रधान लिपिक संजय सक्सेना ने मृतक की पत्नी निशा कुमारी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही परिवार को 50 किलोग्राम चावल भी बतौर खाद्यान्न सहायता प्रदान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों ने कहा कि दुर्घटना में कम उम्र में युवक की मौत होना परिवार के लिए अत्यंत दुखद है। ऐसे कठिन समय में प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता से परिवार को कुछ राहत मिल सकेगी। चेक एवं चावल उपलब्ध कराने का उद्देश्य मृतक के अंतिम संस्कार तथा अन्य आवश्यक पारिवारिक कार्यों में परिजनों को सहयोग पहुंचाना है। इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप पासवान, डॉ अनिल प्रसाद, विनोद मेहता व उदय राम मौजूद  थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...