एटीएच न्यूज़11:- गढ़वा जिले के कांडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शाखा प्रबंधक सुनीत कुमार को शनिवार को कांडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके प्रति अपना आदर और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
सम्मान समारोह में कांडी मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दूबे, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दूबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष कांत पांडेय, व्यवसायी अरुण कुमार गुप्ता एवं अजीत कुमार सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक सुनीत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और सकारात्मक वातावरण में मुलाकात की तथा बैंक से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
मौके पर उपस्थित लोगों ने शाखा प्रबंधक के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment