⚡ ब्रेकिंग News

सेमौरा गांव में सात दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेमौरा गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में प्रयागराज की रामलीला मंडली की ओर से भव्य रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रामलीला देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध वर्मा सहित समस्त ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है।


रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का आकर्षक मंचन किया जा रहा है। कलाकार अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म की रक्षा का संदेश दे रहे हैं। मंचन के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में रामलीला का आनंद उठा रहे हैं।


आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम 2 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगा। प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों को करीब से जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिल रहा है।


इस अवसर पर सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध वर्मा ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में राधा - कृष्ण मंदिर परिसर में पहुंचकर रामलीला का आनन्द लेने तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...