⚡ ब्रेकिंग News

गढ़वा के कांडी में पहली बार हुआ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग, जल्द रिलीज होगा नया सॉन्ग।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी मोखापी मेन रोड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के आवास के सामने बने पुल पर पहली बार एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की गई। इस गीत में कलाकार बेबी देवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। गीत का शीर्षक "झारखंड में हमरे डिमांड रहे हुएतुऊ रे है।


इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण गोपाल विश्वकर्मा की टीम द्वारा किया गया है। जिसमें बेबी देवी ने अभिनय किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी बलजीत कुमार ने निभाई है। डांस कलाकारों में रवि, आशुतोष, रोशन, विकास, गोलू, कुश, प्रेम और दिनेश चौधरी सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं। कैमरे की जिम्मेदारी फुलेन्द कुमार ने संभाली है।



गोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि यह एक मनोरंजक गीत है, जिसकी कहानी एक युवक द्वारा युवती को छेड़ने की घटना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को यह गीत काफी पसंद आएगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि गीत रिलीज होने के बाद इसे अधिक से अधिक देखें, चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाएं और अपना प्यार एवं आशीर्वाद दें।


वहीं, बेबी देवी ने कहा कि वह पहली बार कांडी की पावन धरती पर आई हैं। यहां के लोगों से उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिला, जिससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कैमरामैन फुलेन्दर कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार तरीके से शूटिंग की है। बेबी देवी ने विश्वास जताया कि यह गीत जल्द ही दर्शकों के बीच होगा और लोगों का भरपूर प्यार एवं आशीर्वाद मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...