⚡ ब्रेकिंग News

3 जुलाई को तिलौथू में होगा भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, जिलेभर से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता.

 



तिलौथू (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी, रोहतास द्वारा आगामी 3 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से तिलौथू स्थित शिव शक्ति मैरिज हॉल में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में रोहतास जिले के सभी मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस क्रम में तिलौथू में एक बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, स्वागत व्यवस्था, मंच संचालन, पंजीकरण, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जिला महामंत्री एवं सासाराम प्रभारी प्यारेलाल ओझा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण प्रसाद, जिला प्रवक्ता महेंद्र ओझा, डेहरी विधानसभा संयोजक डॉ. नवीन नटराज, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनोद कुशवाहा, तिलौथू पूर्वी मंडल अध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय, तिलौथू पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अभय कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला मंत्री अभय प्रजापति, महामंत्री सुनील गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ददन पासवान, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सरैया मुखिया संजय कुमार चौधरी, सुधीर कुमार, रवि, रामनाथ कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि 3 जुलाई का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा। सम्मेलन के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...