झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता गांव स्थित सोन नदी के तट पर श्री अड़ंगा बाबा धाम के परिसर में छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्री शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ सह श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यज्ञ समिति ने बताया कि इस महायज्ञ को लेकर 12 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे विराट कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 21 नवंबर 2026 को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन होगा। इसी महायज्ञ को लेकर सोमवार को श्री अड़ंगा बाबा धाम परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण वृंदावन से पधारे विद्वान पंडितों की टोली द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ समिति ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक एवं यज्ञाचार्य परम पूज्य पं. कुंज बिहारी जी महाराज के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कलश यात्रा एवं कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद, सचिव सच्चिदानंद दुबे, उपसचिव प्रकाश मेहता, उपकोषाध्यक्ष रवि मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा, संरक्षक लक्ष्मण राम, रवि मेहता, शशांक शेखर, सदस्य राहुल तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment