⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी में नक्सलियों का बड़ा मनसूबा नाकाम पुलिस और CRPF के साझा अभियान में 5 किलो I.E.D. बरामद, मौके पर किया गया विनष्ट।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में गया पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 5 किलोग्राम भारी विस्फोटक (I.E.D.) को बरामद कर मौके पर ही सफलतापूर्वक विनष्ट कर दिया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों के किसी बड़े नापाक मंसूबे को समय रहते विफल कर दिया गया है।


​गुप्त सूचना पर हुआ एक्शन...

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), गया के निर्देशन में जिले में नक्सलियों और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 5 नवंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लुटुआ थाना अंतर्गत गुलरिया तरी, सतयारी, सिंघवा, बसदाहा और भुसिया के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और बनाने की सामग्री छिपा रखी है।

​विशेष टीम का हुआ था गठन...

​सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) और CRPF कमांडेंट के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में इमामगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लुटुआ थाना के पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया था।

​जमीन के भीतर छिपाया गया था कंटेनर ​गठन के तुरंत बाद विशेष टीम ने बताए गए जंगली और पहाड़ी इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान बसदाहा स्थित लडुईया पहाड़ के जंगली क्षेत्र में जमीन के अंदर काले पॉलिथीन से लपेटकर रखे गए स्टील कंटेनर की पहचान की गई, जिसके अंदर 5 किलोग्राम I.E.D. छिपाया गया था। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इसे तुरंत और सुरक्षित तरीके से विनष्ट कर दिया गया।

​कानूनी कार्रवाई और आगे के कदम ​इस मामले को लेकर लुटुआ थाना में कांड संख्या-65/26, दिनांक 05/11/2026 दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की बरामदगी से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों के लिए शांति व सुरक्षा का माहौल और अधिक मजबूत होगा। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...