संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 06/11/2026 सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 29वीं वाहिनी द्वारा बन्नुबगीचा कार्यक्षेत्र में चलाए जा रहे ‘नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27’ के अंतर्गत 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। 17 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन ललिता सेवा संस्थान’ के सहयोग से किया गया था, जिसमें क्षेत्र की कुल 20 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन समारोह 29 वाहिनी, एसएसबी, गया जी के कमांडेंट श्री कुणाल के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट रवि भूषण के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण है मुख्य उद्देश्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रवि भूषण (उप कमांडेंट) ने कहा कि महिलाओं का कौशल विकास और आर्थिक सशक्तीकरण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। सिलाई जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण से महिलाएं घर बैठे स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे सकती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अपने हुनर को निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस समापन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने एसएसबी की इस पहल की सराहना की। उपस्थित प्रमुख अतिथियों में मुख्य रूप से शामिल रहे।
दिनेश कुमार (प्रमुख, चानन प्रखंड)
रविश चंद्र भूषण (मुखिया, गोहरी पंचायत)
सौरव रंजन (सहायक कमांडेंट, एसएसबी)
श्रीमती संजीता कुमारी (थाना प्रभारी, बन्नुबगीचा)
ललिता सेवा संस्थान के सचिव
अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे उनमें आत्मविश्वास की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी 20 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।


Post a Comment