महराजगंज। धनतेरस के पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का असर घुघली रेलवे क्रॉसिंग पर भी देखने को मिला। रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों और वाहनों का भारी जमावड़ा लग गया। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया।
स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी अरविंद सिंह और चौकी प्रभारी शिवम राय ने खुद मोर्चा संभाल लिया। दोनों पुलिस अधिकारी सड़क पर खड़े होकर यातायात का संचालन कराते नजर आए। उन्होंने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाया और भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की।
त्योहार की व्यस्तता के बीच पुलिस अधिकारियों की सक्रियता और मुस्तैदी देखने लायक रही। वर्दीधारियों ने केवल निर्देश देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मैदान में उतरकर यातायात व्यवस्था संभाली।
धनतेरस के मौके पर घुघली पुलिस की इस सक्रियता ने सुरक्षा और जनसुविधा के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी को दर्शाया।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.


Post a Comment