⚡ ब्रेकिंग News

धनतेरस के अवसर पर खरीदारों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन मुस्तैद।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ती रही। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। लोग धनतेरस की परंपरा के अनुसार झाड़ू, धनिया, नमक, हल्दी, बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण मिट्टी का दीपक,घरों सजावट कपड़ा, मिठाई, के साथ अन्य सामानों की जमकर खरीदारी करते नजर आए। बाजार की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह सुबह से ही पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। खासकर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर उन्होंने विशेष निगरानी रखी। इस दौरान थाना प्रभारी ने विभिन्न आभूषण दुकानों में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया तथा दुकानदारों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही दुकानदारों को हमेशा सतर्क एवं सावधान रहने की हिदायत दी।


इसी क्रम में कांडी मुख्य सड़क के किनारे रह रहे गुलगुलिया समुदाय के लोगों के आधार कार्ड एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। थाना प्रभारी ने उन्हें वहां से अन्य स्थान पर जाने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर रखें। किसी अनजान व्यक्ति के बारे में संदेह होने अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल कांडी थाना को सूचित करें। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...