⚡ ब्रेकिंग News

लालगंज में ट्रक ने घर लौटते वक़्त स्कूटी सवार को रौंदा, हुई मौत.





थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.




ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सायला गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान रम प्रयाग के रूप में हुई है, जो लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा लालगंज रोड के रहने वाले थे। वे महादेव चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे।


बुधवार को वे स्कूटी से महादेव चौराहे से सोहिल की तरफ गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। सायला गांव के पास पहुंचते ही एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रम प्रयाग की मौके पर ही जान चली गई।


घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...