⚡ ब्रेकिंग News

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने किया दौरा, लोगों की सुनी SIR संबंधी समस्याएं.

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिला के राष्ट्रीय  कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सह बडिहा प्रखंड प्रभारी मो. मुस्लिम अंसारी एवं कांडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर राम ने गुरुवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़िहा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे SIR के तहत मतदाता सूची में नाम नहीं होने तथा नाम हटाए जाने की समस्याओं से अवगत कराया।

लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मो. मुस्लिम अंसारी ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में बड़ी संख्या में लोगों का नाम SIR प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से हट गया है या छूट गया है, उनका नाम पुनः जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे जिला प्रशासन एवं उपायुक्त से भी बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि घबराने की आवश्यकता नहीं बताते हुए कहा कि जिनका नाम सूची में नहीं है, उन्हें पुनः शामिल कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मौके पर प्रखंड मंडल अध्यक्ष जिब्राइल अंसारी, बड़िहा प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश शाह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दद्दन राम, मंडल अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...