गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में सोमवार को कांडी थाना के पु०अ०नि० रौशन राम, के द्वारा कांडी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, में कर्पूरी ठाकुर चौक के समीप सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आमजनों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया ।तथा उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों के प्रति सजग रहने के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। साथ ही नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि शराब, गांजा, मादक पदार्थ एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक-मानसिक, एवं सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है तथा इससे अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। उपस्थित लोगों से नशा से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। अभियान के दौरान आमजन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति संबंधी संदेशों को गंभीरता से सुना गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं नशा से दूर रहने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Post a Comment