⚡ ब्रेकिंग News

16 जून को जिले के पच्चीस पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

 







मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।






औरंगाबाद। आज दिनांक 15/06/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार 16/06/2026को जिले के पच्चीस पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। 16 जून को देव प्रखंड के बेढ़ना और इसरौर पंचायत, कुटुंबा प्रखंड के बैरांव एवं तेलहारा पंचायत, नबीनगर प्रखंड के बैरिया,सोनौरा, राजपुर एवं सोरी पंचायत, औरंगाबाद प्रखंड के कर्मा भगवान एवं कुर्मा पंचायत,बारुण प्रखंड अंतर्गत कोचाढ़ एवं काजीचक, ओबरा प्रखंड अंतर्गत उब,भरुब एवं चंदा पंचायत, दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत चौरी एवं कनाप पंचायत,गोह प्रखंड अंतर्गत उपहारा एवं हसामपुर, हसपुरा प्रखंड अंतर्गत डिंडिर, हसपुरा एवं मलहारा पंचायत, रफीगंज प्रखंड अंतर्गत बोर एवं पोगर पंचायत एवं मदनपुर प्रखंड अंतर्गत मनिका पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया गया है। इस क्रम में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार टेम्पु एवं इ रिक्शा के माध्यम से माइकिंग कर आम नागरिकों को सहयोग शिविर में आने के लिए जागरूक किया जा रहा है। और साथ ही अपने समस्याओं को लेकर अपने आवेदन पंचायत सरकार भवन में जमा करा दें ताकि आपके समस्याओं को सही तरीके समाधान किया जा सके।

इस सहयोग शिविर को लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि सुव्यवस्थित , पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी आयोजित किया गया। जिससे आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...