ATH NEWS 11:-डेहरी विधानसभा के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी डेहरी विधानसभा के अकोढ़ी गोला प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह के नेतृत्व में शाहाबाद के जाने-माने समाजसेवी, शिक्षाविद, सफल व्यवसाई ई.ललन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर डेहरी के जखी बीघा स्थित इं. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसकी भव्यता और कार्यक्रम की सफलता की चर्चा व प्रशंसा डेहरी से लेकर पटना तक पूरे बिहार में चाहूं ओर हो रही है ।
इस श्रद्धांजलि सभा में जहां डेहरी विधायक सोनू सिंह के अलावे दिनारा विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य कृष्णा सिंह, डेहरी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी, डेहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी, अधिवक्ता नंदकिशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे उर्फ मुटूर पांडे, लोजपा नेता रवि सिंह, प्रेमतोष सिंह बंटी, राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के संबद्ध महाविद्यालय प्राचार्य संघ के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, सीनेट सदस्य सह वीर कुंवर सिंह कॉलेज बिक्रमगंज के प्रतिनिधि तथा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष रंजन,जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र शंकर सिंह,बबल कश्यप , निखिल सिंह, डॉ नवीन नटराज, कृष्णा सिंह, प्रो उदय प्रताप सिंह उर्फ विमल सिंह, प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, उतम सिंह, सुनील सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ,डेहरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह और
अकोढ़ी गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निर्दोष पांडे, अमित पासवान,लोजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता,प्रो कन्हैया सिंह ,भाजपा नेत्री शकुंतला देवी, संजय सिंह बाला , दशरथ पासवान, शिवाजी सिंह, बुढ़ा सिंह, कृष्णा पटेल, भाजपा नेता सिकंदर सिंह, पतंजलि के उमाशंकर पासवान, शशि भूषण प्रसाद, योगेंद्र प्रताप सिंह सहित जिले भर के लोजपा रामविलास के नेता एवं कई गणमान्य लोग सहित सैकड़ो विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं 10वीं तथा 12वीं में तीनों संकायों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावक साथ ही जिला स्तर पर मैट्रिक ,इंटर के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय टॉपर छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं उनके शिक्षक सहित हजारों लोग कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं को पढ़ने में मदद के रूप में एक वृहद रूप में नामचीन कंपनी की टैब 110 छात्र छात्राओं के बीच वितरित किया गया।
वही कार्यक्रम में आए हुए सभी आगत अतिथियों को विधायक सोनू सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह उनके पुत्र सौरभ सिंह , पुत्री सुरभी सिंह ने सभी को प्रतीक चिन्ह मोमेंटो, शॉल एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस भव्य कार्यक्रम की चर्चा डेहरी विधानसभा के गांव से लेकर शहरों के मोहल्ले तक घर-घर में हो रही है। ।
वही मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे पिताजी को शिक्षा एवं खेल से बहुत लगाव था। आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं का देन है ,वह हमारे गुरु, पिता सब कुछ थे। मैं प्रत्येक वर्ष उनके पुण्यतिथि के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल टॉपर करने वाले छात्र छात्राओं एवं उसके संबंधित शिक्षकों को सम्मानित करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।
उन्होंने कहा कि अगले साल से डेहरी विधानसभा क्षेत्र में जितने भी प्राइवेट स्कूलों में 10वीं और 12वीं की पढ़ाई होती है उन विद्यालयों के भी टॉपर तीन छात्र-छात्राओं को उनके शिक्षकों के साथ भी सम्मानित करूंगा। विधायक सोनू सिंह के इस घोषणा से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के लोगों ने काफी हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक को साधुवाद दिया है। वही दिनारा विधायक तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक सोनू सिंह ने एक पुत्र होने के नाते पिताजी की पुण्यतिथि पर जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उससे समाज को अनुसरण करना चाहिए। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगा।







Post a Comment