⚡ ब्रेकिंग News

लालगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में 15 शिकायतें प्राप्त, तीन मामलों का मौके पर निस्तारण.

 




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.


ATH NEWS 11 GROUP -: *लालगंज* -, बस्ती। थाना लालगंज परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं।

प्राप्त शिकायतों में 14 मामले राजस्व विभाग तथा 1 मामला पुलिस विभाग से संबंधित रहा। अधिकारियों ने सभी शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग के 2 तथा पुलिस विभाग के 1 मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के सभी हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, कानूनगो सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने संबंधित कर्मचारियों को लंबित मामलों की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...