⚡ ब्रेकिंग News

बस्ती कमिश्नर तपसी धाम पहुंचे, 101 साधु-संतों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

 



थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP लालगंज बस्ती - बस्ती कमिश्नर अखिलेश सिंह शनिवार देर शाम तपसी धाम पहुंचे। वे यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का दूसरा दिन था।


इस अवसर पर कमिश्नर अखिलेश सिंह ने 101 साधु-संतों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में तपसी धाम के महंत जय बक्स दास, विश्व हिंदू महासंघ (विहिम) के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना और विहिम के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान तपसी धाम के महंत जय बक्स दास और जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विश्व हिन्दू महासंघ बस्ती परिवार सीएम योगी के जन्म उत्सव तपसी धाम में मनाया गया जिसको लेकर विश्व हिन्दू महासंघ बस्ती के परिवार में बहुत खुशी का माहौल है। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्त्ता खुशी खुशी रक्तदान किए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म उत्सव पर.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...