गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में आयोजित नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ बुधवार को विधि-विधान और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की अग्नि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस पूर्णाहुति कार्यक्रम में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा की यज्ञ सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान है। यज्ञ की अग्नि से न सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि मनुष्य का मन और विचार भी पवित्र होते हैं।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने अपने समर्थकों के साथ सूर्य मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजन के साथ-साथ हरित आच्छादन बढ़ाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यज्ञ के सफल आयोजन में गायत्री परिवार के जिला संयोजक विनोद पाठक, कमिटी अध्यक्ष विजय सोनी, संचालक राहुल सोनी, सचिव राकेश कुमार माही, सह संचालक दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष आकाश सोनी और सदस्य अक्षय कुमार, सुधीर कुमार ने अहम भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम भी दल-बल के साथ मौके पर उपस्थित थे। साथ ही रामलला दुबे, अजय सिंह, मणिकांत सिंह, डॉ शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Post a Comment