⚡ ब्रेकिंग News

20 दिनों से बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान युवा समाजसेवी रजनीश रंजन उर्फ विकास दुबे प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने लिया संज्ञान उसके बाद क्या हुआ पढ़ें खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- थोड़ी सी आंधी-तूफान व बारिश आने पर बिजली गुल हो जाती है। यह तो प्राकृतिक आपदा से उतपन्न समस्या हो सकती है, किंतु ऐसी समस्या का समाधान हमेशा के लिए बिजली विभाग को दूर कर पाना असंभव है। यह कहानी है गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड की। मंगलवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे के नेतृत्व में पहुंचे कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के सरकोनी पंचायत के अमस्था टोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर हल्ला-बोल प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त टोले के लोग लगभग 20 दिनों से बिजली की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एलटी तार व ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस संबंध में पंचायत मुखिया व विधायक से भी सम्पर्क साधा गया, किंतु आश्वासन मिला। जबकि बिजली समस्या से लोगों को निजात नहीं मिली, समस्या यथावत है। ग्रामीणों ने बताया कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे क्षेत्र की जनता के लिए उम्मीद की किरणें बनकर निखर रहे हैं। पिछले 06 महीने पहले भी ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ग्रामीणों द्वारा उन्हें समस्या बताई गई। देर न करते हुए तत्काल विकास दुबे ने अथक प्रयास करते हुए विभाग से मिलकर नया ट्रांसफार्मर मुहैया कराया था। किंतु इस बार जटिल समस्या है। जब सूचना देने के बाद भी किसी जनप्रतिनिधि के कान पर जूं तक नहीं रेंगे तो ग्रामीणों ने पुनः विकास दुबे को सूचना दी।

इस आशय की जानकारी देने वालों में सरकोनी पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि रमेश राम, बाबू तिवारी, नरेश प्रजापति, हरिहर मेहता, महेंद्र मेहता, सत्येन्द्र प्रजापति, वीर प्रजापति सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है। वहीं विकास दुबे ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए घेराव करने को लेकर कांडी बिजली सबस्टेशन पहुंचे। जहां घेराव से पूर्व उन्होंने बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से फोन के माध्यम से संपर्क साधा। आश्वासन मिलने के बाद घेराव न करने का निर्णय टल गया। इस अवसर पर विकास दुबे ने मीडिया को बताया कि फोन के माध्यम से बिजली विभाग के कई अधिकारी व पदाधिकारियों से वार्तालाप किया गया। पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बिजली की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। श्री दुबे ने कहा कि यदि बिजली की समस्या से उक्त टोले के लोगों को दो दिनों के भीतर निजात नहीं मिली तो ग्रामीणों के साथ बिजली ग्रिड का घेराव या विरोध प्रदर्शन जोरदार तरीके से किया जाएगा। वहीं उन्होंने कटु वाक्यों से वर्तमान विधायक पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायक को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। उन्हें केवल निजी स्वार्थ को लेकर ठीकेदारी करना ठीक प्रकार से भाता है। उन्होंने कहा कि विधायक के पास जब ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर जाते हैं तो उनके द्वारा जातिगत भेदभाव करते हुए यह कहा जाता है कि आपलोगों ने मुझे वोट नहीं दिया है। विकास दुबे ने कहा कि इस प्रकार व्यवहार करना एक अच्छे विधायक के कार्य शैली को नकात्मक रूप से प्रदर्शित करता है। जबकि मौके पर उपस्थित प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि विधायक के कार्य शैली से पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता असंतुष्ट है। यहां की जनता को पछतावा हो रहा है कि उम्मीद के साथ जनता ने वोट देकर नया विधायक बदलने का कार्य किया, किंतु अफसोस है कि जनता की समस्या को अनसुनी कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक के पास जनता की समस्या को निजात दिलाने के लिए फुर्सत नहीं है। विधायक ठीकेदारी करने में व्यस्त हैं। इस प्रकार विधायक के कार्य शैली से क्षेत्र का विकास नहीं विनाश होना तय है। मौके पर कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, बाबू तिवारी, राजेश्वर मेहता, देवेन्द्र प्रजापति, हरिहर महतो, अलीमुद्दीन खलीफा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...