⚡ ब्रेकिंग News

राशन वितरण में बड़े पैमाने पर किया गया है हेरा फेरी आखिर कहां आईए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:-  गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगावां, टोला भेलवाखांड़ी में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के राशन वितरण में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। वर्तमान डीलर शारदा देवी (लक्ष्मी महिला विकास समिति जन वितरण दुकानदार) की मनमानी और अड़ियल रवैये से तंग आकर समस्त कार्डधारियों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मुकेश त्रिपाठी एवं शाहिद अंसारी का घेराव किया और उन्हें एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। सौंपे गए शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने डीलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शारदा देवी द्वारा राशन वितरण में घोर लापरवाही और मनमानी की जा रही है। डीलर ने अब तक दो बार लाभुकों के हिस्से का सरकारी अनाज अपने निजी कार्यों में गमन (खर्च) कर दिया है। इस बड़ी धांधली के कारण गांव के लगभग 150 से अधिक राशन कार्डधारक परिवार अपने हक के सरकारी अनाज से पूरी तरह वंचित हो गए हैं, जिससे गरीबों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। डीलर की इस कार्यशैली से पूरे क्षेत्र की जनता में भारी असंतोष व्याप्त है।ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी कोई लाभुक अपने हक के राशन के लिए आवाज उठाता है या डीलर से अनाज न मिलने का कारण पूछता है, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। डीलर और उनके प्रतिनिधियों द्वारा अमर्यादित भाषा तथा अपशब्दों का प्रयोग कर लाभुकों को भगा दिया जाता है। इस भ्रष्ट और तानाशाही रवैये से परेशान होकर ग्रामीणों ने विभाग से गुहार लगाई है।डीलर बदलने की मांग पर अड़े ग्रामीणआक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि उक्त आरोपी डीलर का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाए और उनके स्थान पर किसी अन्य निष्पक्ष डीलर को नियुक्त किया जाए, ताकि गरीबों को नियमित रूप से राशन मिल सके। प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने और एमओ का घेराव करने वालों में मुख्य रूप से आशा देवी, जसपतिया देवी, मनमतिया देवी, कपिल राम, विन्देश राम, करन कुमार, चरन कुमार, जगरनाथ राम, राम केवल राम, रामचन्द्र राम, विजय राम, चारी राम, मनिष चौबे, मुनि राम, शम्भु प्रजापति, मदन प्रजापति, अवधेश राम, सुभग प्रजापति, निरज कुमार, रामायन यादव, सुर्यकांत कुमार, बोधा यादव, बजनाथ यादव, हरिहर यादव, उदय यादव, शिवबरत यादव, कामेश्वर यादव, आशीष यादव, राम अधार राम, अम्बिका राम, अरुण राम, सुगिया देवी, राजेन कुमार, नितिश कुमार, लव कुमार, बबलू कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लाभुक शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...