⚡ ब्रेकिंग News

रफ्तार का कहर:-पुलिया के नीचे कूदी बाइक,चार घायल.

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  थाना अंतर्गत कांडी -मोखापी मोड़  मुख्य मार्ग पर बीडीओ सह सीओ सरकारी आवास के समीप शनिवार की सुबह एक बाइक पुल के नीचे गिर गई , जिसमें चार किशोर युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी चारों एक हीं मोटरसाइकिल नम्बर JH 14 M 3390 पर सवार थे।सभी पतरिया से कांडी आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे लगभग 25 फिट गहरी खाई में जा गिरी। घटना शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे की है।दुर्घटना के वक्त प्रखंड कर्मियों के सरकारी आवास के पास से गुजर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना देरी किए राहत कार्य शुरू किया। बीडीओ ने तत्काल घटना की सूचना थाना प्रभारी और स्थानीय अस्पताल प्रबंधन को दी। उनकी तत्परता के कारण घायलों को समय रहते मदद मिल सकी।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल कर मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई है। घायलों में पतरिया के किशोर से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान पतरिया ग्राम निवासी चंदन पासवान के 16 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार पासवान उर्फ पलटिना और उसके तीन अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई है। 

   जिसमें रितेश कुमार उम्र 18 वर्ष पिता चंदन पासवान एवं ओमप्रकाश कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सीताराम पासवान ग्राम टड़हे, थाना मझिआंव निवासी को मझिआंव रेफरल अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर राजू कुमार दास के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टर ने गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाया।गभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल गढ़वा भर्ती किया गया है।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा और सीधे पुल के नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय व युवा समाजसेवी शशांक शेखर  ने खड़े होकर सभी घायलों को बचाव दल की मदद से बाहर निकलवाया और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु एम्बुलेंस से मझिआंव रेफरल अस्पताल भेजवाया। बीडीओ ने स्वयं घायलों के परिजनों को सूचित किया और ढांढस बंधाया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने बीडीओ की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...