⚡ ब्रेकिंग News

कौशल विकास केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा के समीप मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना के तहत संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रोपराइटर विकास चन्द्रा के द्वारा बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय थे। उनके साथ कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, उपमुखिया दिलीप राम, कांडी बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान तथा बलियारी पंचायत की बीडीसी मीरा सिंह भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत कौशल विकास केंद्र की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत करने के साथ हुई।



इसके बाद प्रखंड प्रमुख ने केंद्र के सभी प्रशिक्षण कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर प्रशिक्षण व्यवस्था, संसाधनों तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से उस कक्ष का अवलोकन किया, जहां छात्राओं के रहने और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यह कक्ष सीसीटीवी कैमरों से लैस है, जिससे केंद्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।


इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने क्षेत्र की छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में कौशल विकास केंद्र से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की है। यहां सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, कंप्यूटर सहित विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं, जिससे युवतियां रोजगार के अवसर प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकती हैं।


कार्यक्रम के दौरान केंद्र की छात्राओं द्वारा लिखे गए प्रेरणादायक स्लोगन भी आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और शिक्षा से जुड़े प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की मौके पर उपस्थित,कमला देवी, मुन्ना अंसारी, विनोद मेहता, विनोद चन्द्रवशी, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...