⚡ ब्रेकिंग News

70वीं BPSC में चयनित सहायक निदेशक प्रशांत कुमार पाठक का संज्ञा समिति ने किया भव्य सम्मान.




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 15/07/2026 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में बाल संरक्षण इकाई (Child Protection Unit) के सहायक निदेशक (Assistant Director) पद पर चयनित प्रशांत कुमार पाठक का संज्ञा समिति गयाधाम, जिला इकाई औरंगाबाद की ओर से सत्येंद्र नगर स्थित जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा के आवास पर भव्य सम्मान सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक एवं संज्ञा समिति के संरक्षक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव विनय कुमार मिश्रा ने किया।

संज्ञा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में चयनित अधिकारी प्रशांत कुमार पाठक को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पाठक की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज एवं औरंगाबाद जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है तथा युवाओं को इस सफलता से प्रेरणा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।


समारोह को पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व मुखिया मनीष राज पाठक, साहित्यकार  धनंजय जयपुरी, जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल रंजन, दुर्गेश भारद्वाज, जिला अंकेक्षक भारती भूषण, केंद्रीय सह सचिव आशुतोष पाठक, अरुण पाठक,  मनोज कुमार मिश्र, अवधेश कुमार पाठक, विमलेश्वर मिश्र, सतीश कुमार पांडेय, पवन कुमार पांडेय, उमेश कुमार पाठक, रामानंद मिश्रा, सरोज कुमार मिश्रा तथा अरुण कुमार पाठक ने संबोधित किया। 


सभी वक्ताओं ने चयनित अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज के मेधावी युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संज्ञा समिति निरंतर कार्य करती रहेगी।


कार्यक्रम में शुभम कुमार पांडेय, अजय कुमार पाठक,  मनीष कुमार एवं आकाश कुमार मिश्रा सहित संज्ञा समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी, युवा एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में अभिषेक कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...