⚡ ब्रेकिंग News

थाना सह अंचल दिवस बुधवार को, जमीन विवाद के मामलों का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि 15 जुलाई 2026 (बुधवार) समय 2:00 बजे से थाना सह अंचल दिवस का आयोजन अंचल कार्यालय सह प्रखंड भवन, कांडी में किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लंबित भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान करना है।

अंचलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का जमीन संबंधी विवाद लंबे समय से लंबित है अथवा जिनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन पत्र के साथ निर्धारित तिथि को अंचल कार्यालय में उपस्थित हों। संबंधित मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं और आवश्यक कागजात के साथ समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्या रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...