मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 16/06/2026 शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया शहर में प्रदर्शन।नियोजित शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक को पूर्ण वेतनमान एवं पुरानी पेंशन लागू करवाने को लेकर माॅनसुन सत्र दरम्यान किया जायेगा। विधानसभा घेराव-
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की समस्या का निदान आवश्यक।राज्यव्यापी आह्वान पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई औरंगाबाद द्वारा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के द्वारा शहर में प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों का प्रदर्शन स्थानीय राजेंद्र पार्क से निकलकर पुरानी जी टी रोड होते हुए समाहरणालय गेट के समीप धरना में तब्दील हो गया।
शिक्षकों के प्रोन्नति, ऐच्छिक स्थानांतरण एवं चार माह से लंबित वेतन भुगतान करने को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।तेज गर्मी में भी भारी संख्या में शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार और विभाग के गलत नीतियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, रमेश सिंह, जिला सचिव विनय यादव ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक सरकार और विभाग के लापरवाही, मनमानी एवं दोहरी नीति से त्रस्त है । जिसके कारण शिक्षक तेज धूप में आन्दोलन पर बैठने को विवश है। जो सिस्टम पर करारा तमाचा है।उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से राष्ट्र की मुख्यधारा शिक्षा प्रदान करने वाले नियोजित शिक्षक विभाग के तानाशाही व उदासीन रवैये के कारण नियम होने के बाबजूद प्रोन्नति एवं ऐच्छिक स्थानांतरण पाने से वंचित है। चार माह से वेतन के बिना शिक्षक शैक्षणिक कार्य करने को विवश है।प्रोन्नति तथा कालबद्ध वेतन उन्नयन नहीं किया गया जो शिक्षकों के वेतन मामले में शिक्षा विभाग द्वारा घोर वित्तीय अनियमितता का द्योतक है। जिससे शिक्षक हर स्तर पर आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलने को विवश हैं।
नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन लागू करने समेत राज्य के सभी शिक्षकों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित तथा सभी कोटि के शिक्षकों को एक समान प्रक्रिया के तहत ससमय वेतन भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर संघ आगामी माॅनसून सत्र दरम्यान बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे।संघ के नेताओं ने एडीएम अनुग्रह कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना भोला कर्ण को 26 सूत्री मांग पत्र सौपा।
प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह,नीतीश कुमार, भूपेश कुमार सिंह, रौशन कुमार सिह, भारत भूषण, मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, धीरेन्द्र ठाकुर अमिताभ कुमार, अजय कुमार,शशि कुमार सुवोध कुमार सुमन,केदार बैठा, बैद्यनाथ प्रसाद, रिंकू कुमार सहित शिक्षक शामिल हुए।

Post a Comment