⚡ ब्रेकिंग News

बरसों पुरानी मंगा हुईं पुरी आखिर वह मांग क्या है पढ़ें खबर विस्तार से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत सचिवालय के समीप सोमवार को क्षेत्रवासियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हुई। यहां नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के बाद अब जल्द ही ग्रामीणों को उनके दरवाजे पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। बता दें कि पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह, उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष जगदीश यादव, मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान व पंचायत समिति सदस्य अमरजीत कुमार ठाकुर उर्फ प्रिंस ठाकुर ने संयुक्त रूप से भवन निर्माण का शिलान्यास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15वें वित्त आयोग से उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होना है, जिसकी प्राकलन राशि 53 लाख रुपया है।


वहीं विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह ने कहा की पतरिया पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत बहुत पहले से थी। ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारी के इलाज के लिए भी दूर जाना पड़ता था। अब यह केंद्र बनने से माताओं-बहनों, बुजुर्गों व बच्चों को समय पर प्राथमिक इलाज मिल सकेगा। लोगों को अब कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यह केंद्र पलामू सांसद विष्णु दयाल राम और विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। इसके बनने से पतरिया पंचायत के हजारों आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में संवेदक रविन्द्र उपाध्याय, खुटहेरिया पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा, डॉ. अनिल प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, तबरेज आलम, राजद युवा प्रखण्ड अध्यक्ष महेन्द्र यादव उर्फ पिन्टू यादव, नरेश मेहता, विजय राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...