⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी के खिजरसराय में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी 15 /6/2026 को बिहार के मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी ने आज संयुक्त रूप से गया जिला के खिजरसराय (देवगांव) में 170 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'प्रौद्योगिकी केंद्र' (Technology Center) का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा 40 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। साथ ही गयाजी-इस्लामपुर-खिजरसराय पथ से टेक्नोलॉजी सेंटर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

​MSME सेक्टर में भारी उछाल और रोजगार

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि बिहार में वर्ष 2022 में MSME की संख्या महज 6 लाख थी, जो अब बढ़कर 46 लाख से अधिक हो गई है। इससे राज्य के 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधा रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने इस जमीन को उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और इस क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का धन्यवाद किया। ​फल्गू नदी को श्राप से कराएंगे मुक्त ​मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा, हम भगवान श्रीराम के वंशज लव-कुश हैं। माता सीता के श्राप से फल्गू नदी को मुक्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए इंद्रपुरी जलाशय, सोन नदी और बाण सागर समझौते से प्राप्त पानी को हर हाल में फल्गू नदी में लाया जाएगा। ​सस्ती बिजली और सरकारी योजनाओं का लाभ ​बिजली क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार देश में सबसे सस्ती और निर्बाध बिजली देने वाला राज्य बन गया है। सरकार उपभोक्ताओं को 23 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी दे रही है, जिसके तहत सभी को 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। इसके अलावा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत सोलर बिजली को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें 126वीं यूनिट से उत्पादित बिजली का पैसा सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जाएगा। ​मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सामाजिक पेंशनधारियों के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पेंशन राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। साथ ही 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं और जल्द ही अगली किस्त भी भेजी जाएगी। इसके अलावा बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और सभी प्रखंडों में उच्च गुणवत्ता वाले मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।

​अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सीधी चेतावनी ​कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने पुलिस को खुली छूट देते हुए कहा, जो अपराधी पुलिस को चैलेंज करेगा, उसे 48 घंटे के अंदर जवाब दें। अपराधियों का गयाजी में पिंड दान होगा या वे जेल में रहेंगे। ​लापरवाह अफसरों पर 31वें दिन गिरेगी गाज ​मुख्यमंत्री ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त नियम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के आवेदन पर अगर 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई, तो 11वें दिन अफसर को पहला नोटिस, 21वें दिन दूसरा, 26वें दिन तीसरा नोटिस जाएगा। यदि 30 दिनों में काम नहीं हुआ, तो 31वें दिन संबंधित अधिकारी को सस्पेंड (निलंबन) कर दिया जाएगा। वहीं, उद्योग लगाने के आवेदन पर यदि 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं मिला, तो 31वें दिन मुख्यमंत्री के आदेश से सीधे परमिट मिल जाएगा.


इस अवसर पर बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक उपेंद्र प्रसाद, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधायक प्रफुल्ल मांझी, विधायक श्रीमती ज्योति मांझी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व सांसद डॉ० अरुण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, गयाजी के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...