गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते नशे के ग्राफ पर अंकुश लगाने और ग्रामीण परिवारों को बर्बादी से बचाने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रखंड के विभिन्न गांवों में 'जय मां आजीविका सखी मंडल' के तत्वावधान में एक व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सीएलएफ सबिता देवी ने किया। अभियान के तहत महिलाओं ने एकजुट होकर दर्जनों गांवों में नशा मुक्ति की अलख जगाई और लोगों को जागरूक किया।इन गांवों में गूंजा नशा मुक्ति का नारायह अभियान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने देखते ही देखते विशाल रूप ले लिया। सीएलएफ सबिता देवी के नेतृत्व में महिलाओं की टोली ने अमडीहा, जमुआ, भीलमा, पतीला, मुखापि, रानाडीह, सुंडीपुर, बलियारी, सनपूरा और गड़ा खुर्द समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। इन गांवों में घूम-घूमकर महिलाओं ने नशा के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और ग्रामीणों को इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया।दर्जनों महिलाओं ने संभाली कमान, घर-घर दी दस्तकअभियान के दौरान दर्जनों जागरूक महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि अच्छे-खासे हंसते-खेलते परिवार को भी आर्थिक और सामाजिक रूप से तबाह कर देता है। महिलाओं ने विशेषकर युवाओं और गृहस्वामियों से अपील की कि वे नशे की लत को छोड़ समाज और देश के निर्माण में अपना योगदान दें। सबिता देवी ने कहा कि जब तक समाज पूरी तरह से नशामुक्त नहीं हो जाता, तब तक महिलाओं का यह संघर्ष और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment