⚡ ब्रेकिंग News

नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, संक्रामक बीमारी का बढ़ रहा है खतरा आखिर कहां आइए जानते हैं खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में नाली की सफाई न होने और कुछ लोगों द्वारा नाली में कचरा डालने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने  अंचलाधिकारी राकेश सहाय को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।  


ग्राम पंचायत कांडी के मुखिया के माध्यम से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उदय राम (शिक्षक) के घर से मुख्य बाजार कपूरी चौक होते हुए नदी तक बनी नाली कुछ जगहों पर ढकी हुई है तो कुछ जगहों पर खुली है। कुछ लोगों ने मार्केट के कचरे को इसी नाली में डालकर नाली को जाम कर दिया है। इससे नाली का पानी मुख्य सड़क पर भरकर बह रहा है और बदबू फैल रही है।  


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी कारण संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। आवेदन में बताया गया कि 2025 में भी इसी तरह नाली जाम होने पर मुखिया विजय राम द्वारा डेढ़ लाख रुपये खर्च कर नाली की सफाई कराई गई थी। आखिर नाली भरकर गंदगी फैलाने का यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा? दोषियों पर कारवाई कब होगी? 


ग्रामीणों ने सीओ से नाली का स्वयं निरीक्षण कर सफाई कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन पर कांडी बाजार और आसपास के सउल आलम, उदय सिंह ,राम पृत साव, इंद्रजीत, खुरशीद आलम,छोटे लाल राम, सिराजुद्दीन, मो. जावेद, हुसैन ,जावेद आलम,हृदय राम, जयपाल चौबे, पुनित राम,आर सिंह, रामाशीष सिंह, विनीत कुमार , श्रवण राम, सुरेंद्र कुमार, सुनील ठाकुर, छोटन राम,अवधेश पाल,गुड्डू कु. रवि, इमामुद्दीन सिद्दीकी एवं बाबुलाल प्रसाद सहित पांच दर्जन से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।  


ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते नाली की सफाई नहीं हुई तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...