⚡ ब्रेकिंग News

​मगध विश्वविद्यालय में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न, स्वस्थ वृद्धावस्था के संकल्प के साथ लगा योग शिविर।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।





ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक 21/6/2026 को मगध विश्वविद्यालय, बोधगयाजी के प्रशासनिक भवन परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं योग विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का यह विशेष योग शिविर ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग की मुख्य थीम पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में भी लोगों को सक्रिय, ऊर्जावान और निरोग रखने के लिए प्रेरित करना था।

​मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ॰ प्रो दिलीप कुमार केसरी, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. बी.के. मंगलम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार चौधरी, कुलानुशासक प्रो. कृष्णदेव प्रसाद वर्मा, एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार एवं योग विज्ञान संस्थान के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

​योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है।

डॉ॰ प्रो दिलीप कुमार केसरी, कुलपति, मगध विश्वविद्यालय

​कुलपति प्रो. केसरी ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में योग ही मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन का एकमात्र साधन है। उन्होंने सभी से एक स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

​योगाचार्यों की देखरेख में हुआ अभ्यास ​उद्घाटन सत्र के बाद योग शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने योग विज्ञान संस्थान के योगाचार्य सुबंश कुमार सिन्हा के निर्देशन में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया।

​दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील

​कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.के. मंगलम ने कहा कि योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग से कार्यक्षमता, एकाग्रता और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

​इस पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार द्वारा किया गया।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर:

​प्रो. मुकेश कुमार (IQAC कॉर्डिनेटर)

​डॉ. राकेश कुमार रंजन (छात्रावास अधीक्षक)

​प्रो. मुनेश्वर प्रसाद

​डॉ. बी.पी. नलिन (मेडिकल ऑफिसर 

​सुबोध कुमार अध्यक्ष, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ

​उमा सिंह एवं चौधरी रमन किशोर

​इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, योग विज्ञान संस्थान के प्रशिक्षु और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सैकड़ों छात्र-छात्राओं व स्वयंसेवकों ने इस योग शिविर में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।



 ===================






​रोज़ाना योगाभ्यास से मन, मष्तिष्क और शरीर रहेगा चुस्त-दुरुस्त कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह।




​सीयूएसबी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष सत्र का आयोजन, कुलपति ने जीवन शैली में योग अपनाने की दी सलाह

​गया। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'स्वस्थ आयु हेतु योग' विषय पर एक विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। विनायक दामोदर सावरकर छात्रावास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का संरक्षण कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने किया।

​इस अवसर पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि भारत को योग की जननी के रूप में विश्व ख्याति प्राप्त है और प्राचीन काल से ही यह अनोखी कला हमारी परंपरा का हिस्सा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हम अपने दैनिक क्रियाकलापों में योग को शामिल कर लें और नियमित अभ्यास करें, तो शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहेगा और मन व मस्तिष्क चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

​'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

प्रो. उषा तिवारी के समन्वयन में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समिति' द्वारा आयोजित इस सत्र में अतिथि प्रो. प्रशांत कुमार राय ने योग के विभिन्न लाभों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। सत्र की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद, परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कुलपति के मार्गदर्शन में “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण भी किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन, प्रो. रवि कांत, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ.प्रज्ञा गुप्ता, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विकल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...