⚡ ब्रेकिंग News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी भागों में योग्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी भागों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सहित प्रखण्ड के अन्य सभी स्कूलों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा विद्यालय व अन्य विद्यालय में रविवार  को योग कार्यक्रम का बड़े ही उत्साह, कड़े अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय की वार्डेन आर उषा कुमारी व    फिजिकल टीचर आशा कुमारी  के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


उधर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में थाना प्रांगण में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस के जवान हिस्सा लिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही उन्हें योग से मिलने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वार्डेन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का असली आधार है। हर व्यक्ति को निरोग रहने के लिए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक हरिद्वार मिश्रा, श्रवण मेहता मदन कुमार,जूही प्रिया , जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में योग टीचर लक्ष्मण राम,प्राचार्य मलय कुमार सिंह,राम प्रसाद पाठक सहित अन्य ने भी विद्यार्थियों के साथ खुद योग किया और बच्चों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रतिदिन योग करने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस भव्य आयोजन के माध्यम से समाज के हर व्यक्ति तक योग का संदेश पहुँचाने की एक सराहनीय कोशिश की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...