⚡ ब्रेकिंग News

कुटुम्बा प्रखंड 20सूत्री की बैठक, अध्यक्ष के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद। आज दिनांक 21/06/20260 बीस सूत्री की बैठक कुटुंबा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें प्रखंड के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।हर घर नल का जल योजना में पूरे प्रखंड के साथ ही अम्बा के सभी वार्डो में स्थायी रुप से बंद पड़ा है जो इसे अविलंब चालू किया जाय।

      साथ ही टाइमिंग के विषय में शिकायत है कि मात्र 1घंटा सुबह 6से 7 बजे तक पानी दिया जाता है जबकि 7घंटा पानी देना है।नया कनेक्शन के भी विषय में बात रखी गई। स्वक्छ्ता के विषय में wpu (कचड़ा रखने का घर) प्रखंड के बचे हुए पंचायत में बनाने का निर्देश दिए गए।सफाईकर्मी द्वारा ठेला नियमित रूप नहीं चलने की शिकायत किया गया।जगह जगह डस्टबिन लगाने को कहा गया।अम्बा के चारों रोड में शौचालय बनाने हेतु प्रस्ताव लाया गया।कुटुंबा रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने हेतु प्रस्ताव लाया गया।

प्रखंड मुख्यालय स्थित  अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने का प्रस्ताव पर भी चर्चा किया गया।काझपा स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य सड़क से हॉस्पिटल तक पथ निर्माण हेतु प्रस्ताव लाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के  दोनों बगल नाली का निर्माण जनता कॉलेज के पास से स्टेट बैंक से आगे तक कराया जाय।पहले से बनी नाली जर्जर हो गया है। हरिहरगंज रोड में नाली 3 फीट रोड से नीचे चला गया है।पथ निर्माण विभाग से नबीनगर रोड के उतर जहां अभी तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है वहां निर्माण कराने का प्रस्ताव लाया गया।

जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के द्वारा राशन प्रति यूनिट 1केजी अनाज कम देने का मुद्दा उठाया गया।नए राशनकार्ड बनाने के नाम पर अवैध उगाही का मामला उठाया गया ।अम्बा में बस स्टैंड एवं टेंपो का जगह चयन कर स्थानांतरित किया जाय।मुर्गा मछली मार्केट को सतबहिनी मंदिर रोड से हटाया जाय।लंबे समय से लंबित lpc,परिमार्जन,मोटेशन जैसे मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित किया जाय।अम्बा बाजार में pnc कंपनी द्वारा निर्माण सामग्री के डस्ट से प्रदूषण को देखते हुए जल छिड़काव की व्यवस्था किया जाय।टाउन फीडर का विस्तार चिल्हकी मोड़ तक किया जाय।अम्बा पासवान मुहल्ला में नया ट्रांसफार्मर देने के लिए कहा गया ।अम्बा पंचायत के महादलित टोला सोना बीघा में बगल दिवाल देकर रास्ता बनाया जाय।सोना बीघा के सामुदायिक भवन को मरम्मत किया जाय। बैठक उपस्थित जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों के समस्या पर चर्चा किया। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारी पर कार्रवाई की बात कही गई। इस बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी  प्रियांशु बसु , अंचलाधिकारी चन्द्रप्रकाश, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल किशोर सिंह, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रणविजय कुमार, मनरेगा पीओ अवधेश अनिल,बीस सूत्री सदस्य एवं जनप्रतिनिधि वैगरह भी बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...