⚡ ब्रेकिंग News

कांडी थाना परिसर में आगामी महा पर्व मोहर्रम को लेकर शान्ति समिति का किया गया बैठक , बैठक में डीजे पर लगाई गई प्रतिबंध।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने की। इस दौरान हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने कहा कि किसी भी धर्म का पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के पूरक बनकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें। इस अवसर पर डीजे पूर्ण रूप से बंद रहेगा।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का विवाद, तनाव या व्यवधान उत्पन्न करने वाली गतिविधियों से दूर रहें और समाज में शांति एवं सद्भाव कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

थाना प्रभारी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि लोग किसी भी तरह की भ्रामक, आपत्तिजनक या तनावपूर्ण पोस्ट साझा करने से बचें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहें और भड़काऊ संदेश सामाजिक माहौल को खराब कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने आपसी भाईचारे और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसआई रोशन राम, जुली टुडू,  कांडी विजय राम, मुखिया ललित बैठा, अनूप कुमार, इमामुद्दीन खान, बाबू खान, यूसुफ अंसारी, जगदीश यादव, अब्दुल अंसारी सहित दोनों समुदायों के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा सभी समुदायों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना रहा। प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...