रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.
नासरीगंज, रोहतास) :- दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक वन-डे फाइनल फुटबॉल मैच के महामुकाबले की तिथि में बड़ा बदलाव किया गया है। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान और क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण यह बहुप्रतीक्षित मैच अब 30 अक्टूबर की जगह 5 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल बनाम नेपाल के बीच होने वाला यह रोमांचक फाइनल मैच पहले 30 अक्टूबर को श्रीनगर उच्च विद्यालय सुकहरा डिहरी के खेल मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और खराब मौसम को देखते हुए आयोजक समिति ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है।
दोपहर 2 बजे से शुरू होगा महामुकाबला
नई तिथि के अनुसार यह मैच 05 नवंबर 2026, बुधवार को दोपहर 02 बजे दिन में श्रीनगर उच्च विद्यालय सुकहरा डिहरी के खेल मैदान में खेला जाएगा।
विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा करेंगे उद्घाटन----
इस महामुकाबले का उद्घाटन ओबरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. प्रकाश चन्द्रा के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस आयोजन के आयोजककर्ता कृष्णा कुमार, मुखिया डिहरी पंचायत एवं समस्त ग्रामीण जनता सुकहरा डिहरी, प्रखंड- नासरीगंज ने बताया कि -
> "तूफान और बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है और नेपाल एवं बंगाल की टीमों को आने में कठिनाई हो रही थी। इसलिए सभी गणमान्य लोगों से विचार-विमर्श कर मैच की तिथि को 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 नवंबर कर दिया गया है। हम दर्शकों से अपील करते हैं कि नई तिथि पर पहुंचकर मैच का लुत्फ उठाएं।"
गांव में है भारी उत्साह---------
इस मैच को लेकर पूरे नासरीगंज प्रखंड में भारी उत्साह है। बंगाल और नेपाल जैसी बड़ी टीमों का आमना-सामना देखने के लिए दूर-दराज से दर्शकों के आने की उम्मीद है। आयोजक समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि तय नई तिथि 05 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक फुटबॉल मैच के साक्षी बनें।

Post a Comment