⚡ ब्रेकिंग News

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद.

 


ATH NEWS 11- खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम एमसीबी में लगातार शिकायत मिलने के बाद जांच अभियान चलाया। इस दौरान जांच में फार्मासिस्ट के नदारद रहने के कारण 3 मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद कराया गया। बता दें कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने केल्हारी एवं मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान केल्हारी क्षेत्र में संचालित 5 मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करनेे अनुशंसा की गई।

वहीं मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने के कारण 3 मेडिकल स्टोर को तत्काल आगामी आदेश तक बंद करवाया गया। इसमें बालाजी फार्मेसी, मेट्रो सिस्टम्स और स्मार्ट लैब फार्मेसी चैनपुर मनेंद्रगढ़ शामिल हैं। जांच टीम के मुताबिक, औषधियों का विक्रय पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति एवं लागू औषधि नियमों के अनुपालन में किया जाना आवश्यक है।

फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में मेडिकल स्टोर का संचालन औषधि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने, औषधि विक्रय व्यवस्था में नियमानुसार अनुपालन कराने कार्रवाई की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित मेडिकल स्टोर की नियमित जांच जारी रहेगी। साथ ही नियम का पालन नहीं करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...