⚡ ब्रेकिंग News

मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत.

 


ATH NEWS 11. सूरजुपर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 26 वर्षीय एक युवक ने सोमवार की सुबह अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह घर से मरने की बात कहकर निकला था। ट्रेन के सामने कूदते देख परिजनों द्वारा उसे तत्काल घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल युवक एंड्रॉइड मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं होने की बात कहकर मां ने इनकार कर दिया था। इसके बाद वह नाराज हो गया और मां से कहा कि वह मर जाएगा। इसके तत्काल बाद ही उसने ये कदम उठा लिया।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महावीरपुर निवासी गोलू बरगाह पिता धन साय उम्र 26 वर्ष मजदूरी करता था। वह एंड्रॉइड मोबाइल खरीदना चाह रहा था। इसके लिए सोमवार की सुबह उसने मां से कहा कि वह किश्त पर मोबाइल लेना चाहता है। इसके लिए शुरु में उसे 3-4 हजार रुपए दुकानदार को देने पड़ेंगे। उसने मां से रुपयों की मांग की। मां ने कहा कि उसके पास रुपए नहीं है, वह कहां से देगी।

कई बार मांगने के बाद भी जब रुपए नहीं मिले तो वह गुस्सा हो गया। उसने मां से कहा कि मैं मर जाऊंगा। यह बात कहते हुए वह घर से निकल गया। घर से करीब 100 मीटर दूर से ही रेलवे ट्रैक गुजरा है। सुबह करीब 8 बजे दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन (Durg-Ambikapur Train) वहां से गुजर रही थी। इसी बीच उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की टक्कर से वह ट्रैक से कुछ दूर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...