⚡ ब्रेकिंग News

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के पहल पर NH 139 का नाली सफाई शुरू होकर बंद,अभी सफाई करना बाकी.




औरंगाबाद। आज दिनांक 05/07/2026 पूरे अम्बा बाजार का ड्रेनेज सिस्टम बहुत थोड़ा पानी होने पर ही फेल हो गयी है।बात पहले NH 139 का करते हैं ये नाली पुराने पैटर्न पर ईट जोड़ कर बनाया गया है, जिसका चौड़ाई 1फीट और गहराई मात्रा1.5फीट है।पिछले दिनों औरंगाबाद रोड के पश्चिम बगल नाली सफाई किया गया है, जिसमें नाली का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गया है ।और नाली सफाई के नाम पर खानापूर्ति किया गया है।औरंगाबाद रोड के पूरब और हरिहरगंज रोड में दोनों तरफ नाली की सफाई अभी बाकी है।वो विभाग के द्वारा कब कराया जाएगा पता नहीं चल पा रहा है।हरिहरगंज रोड में नाली रोड से काफी नीचे चला गया है। जिसे बिना रिकंस्ट्रक्शन किए कोई समाधान नहीं होगा।ऐसे हर हाल में रोड लेबल या उससे थोड़ा ऊंचा करना  ही पड़ेगा ,तभी नाली होने का लाभ मिलेगा।

   नवीनगर रोड में नाली और सड़क का बुरा हाल है।नाली रोड के उतर अभी तक नहीं बनाया गया है।पुरानी नाली क्षतिग्रस्त होकर उसका पानी सड़क पर बह रहा है।नए नाली के निर्माण बुचन विश्वकर्मा के दुकान से बत्तरे नदी तक और सब्जी बाजार मोड़ से मुख्य नाला तक बनाना अति आवश्यक है। सड़क में भी बड़े बड़े गड्ढे हो गए है उन सभी का मरम्मत करने की जरूरत है।

       पिछले 20 जून2026को प्रखंड 20सूत्री की बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार के द्वारा NH 139 के नाली का पुनर्निर्माण ,पथ निर्माण विभाग के  द्वारा नवीनगर रोड में नाली के निर्माण एवं चिलहकी मोड़ तक टाउन फीडर के विस्तार से संबंधित प्रस्ताव लाये गए थे।तथा इनके अनुपालन हेतु सभी विभागों में पत्र भेजा गया है।

अभी पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के कार्यकाल से मृत्यंजय कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालक अभियंता को शिकायत करने पर कार्यपालक अभियंता द्वारा अम्बा के राष्ट्रीय राजमार्ग के नाली समस्या के समाधान हेतु इनकाच इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी राकेश पाण्डेय मोबाइल नंबर 7358639186 के साथ मेरे द्वारा औरंगाबाद सड़क से हरिहरगंज सड़क के दोनों बगल के नाली का स्थल निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के नाली सफाई का कार्य इसी कंपनी को दिया गया है। इन्होंने बताया कि अम्बा आद्रा मेला समाप्त होने पर शेष बचे नाली का सफाई कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...