⚡ ब्रेकिंग News

नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक नेता सह समाजसेवी अशोक पांडेय ने किया स्वागत।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 05/07/2026 नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ)  दयाशंकर सिंह का शिक्षक नेता सह संज्ञा समिति जिलाध्यक्ष औरंगाबाद के  अशोक पांडेय ने शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अशोक पांडेय ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण होगी। उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद और समन्वय के साथ कार्य करने का विश्वास भी व्यक्त किया।


जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शिता एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े संगठनों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


इस अवसर पर उपस्थित उज्जवल रंजन पाठक, अमित रंजन भास्कर, आचार्य विशाल मिश्रा भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...