⚡ ब्रेकिंग News

मनेंद्रगढ़ में जनकल्याण ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (JKHRCCF )की हुई बैठक,भूपेंद्र केवट बोले - अराजकता मिटा लोगों की आवाज बनेगी हमारी टीम.




मनेंद्रगढ़/एमसीबी:-मनेंद्रगढ़ एमसीबी में जनकल्याण ह्यूमन राइट्स क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई।

 फाउंडेशन के सम्माननीय चेयरमैन डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार आज दोपहर 3 बजे प्रदेश कार्यालय में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष  भूपेंद्र केवट ने की।

बैठक में संस्था के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि समाज में फैली अराजकता को मिटाना, लोगों को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, और आम जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाना ही संस्था का मुख्य लक्ष्य है। साथ ही सभी पदाधिकारियों से संस्था के प्रति समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया गया।

भूपेंद्र केवट, प्रदेशाध्यक्ष:* _"हमारा उद्देश्य सिर्फ नाम का नहीं है। हमें धरातल पर उतरकर लोगों को उनके अधिकार दिलाने हैं। हर पीड़ित की आवाज शासन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।"_

 बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजपूत, महासचिव ठाकुर महतो, उपाध्यक्ष शकुंतला केवट, ब्लॉक इंस्पेक्टर संगीता रायदास, जिला सचिव अचिंतो अधिकारी सहित कई पदाधिकारी और भावी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र केवट ने सभी आए हुए पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


*रिपोर्ट: ठाकुर महतो, एटीएच न्यूज 11, मनेंद्रगढ़*



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...