झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जाने वाली सड़क वर्षों से बरसात के मौसम में अत्यंत जर्जर एवं नारकीय स्थिति का सामना करती रही है। इस समस्या से प्रतिदिन आमजन, किसान, छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि *दिनेश कुमार* के सतत प्रयास पर माननीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को स्वयं स्थल पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि मिशन जन कल्याण के तहत गुरुवार से ही सड़क पर मिट्टी एवं मोरम डलवाकर आवागमन को सुगम बनाने का आश्वासन दिया।
माननीय विधायक ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं और क्षेत्र के किसी भी गांव को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
यह पहल केवल एक सड़क के सुधार का प्रयास नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही, संवेदनशीलता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई होती रहेगी और क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।।
मौके पर जिला परिषद् सदस्य सुषमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि श्री आतिश सिंह बीडीसी अभिनंदन शर्मा सहित,राजद अध्यक्ष जगदीश यादव, डॉ अनिल प्रसाद गुप्ता, शिवपुर मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार, बटेश्वर सिंह, राकेश सिंह,दिनानाथ यादव, तबरेज आलम,सुरेश पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।


Post a Comment