झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय, कांडी के प्रांगण में बुधवार को विभिन्न विद्यालयों के कुल 539 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सतेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय एवं शाहिद अंसारी ने लाभुक विद्यार्थियों को साइकिल सौंप कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
साइकिल वितरण योजना के तहत कई विद्यालय में वितरण किया गया। जैसे सडकी, हरिहरपुर, राजाघटहुआ, रतनगढ़, प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी, उच्च विद्यालय बरवाडीह, मध्य विद्यालय घोड़दाग, उच्च विद्यालय डुमरसोता तथा उच्च विद्यालय सोहगाड़ा के छात्र-छात्राओं को साईकिल उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सतेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए काफी लाभकारी है। इससे विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह और बढ़ेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
कार्यक्रम में पतीला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार दुबे, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप पासवान, मुन्ना खान सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Post a Comment