⚡ ब्रेकिंग News

टाटानगर एक्सप्रेस में मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर भये गिरफ्तार, दूसरा फरार..

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:-मोकामा पटना बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-18184) में सफर कर रहे एक यात्री से मोबाइल छीनकर भागना दो शातिर चोरों को भारी पड़ गया। सजग यात्री की मुस्तैदी के कारण एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मोबाइल लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

​मिली जानकारी के अनुसार, कन्हाईपुर थाना-मोकामा, जिला-पटना निवासी राम कुमार उम्र 28 वर्ष, पिता- श्री रामसुन पासवान ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान मोर और ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के बीच दो मोबाइल चोरों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। यात्री राम कुमार ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे चोरों में से एक को मौके पर ही दबोच लिया। ​थाना डायल 112 की मदद से भेजा गया जेल पकड़े गए चोर की पहचान सुबोधी बिंद (उम्र 30 वर्ष, पिता- रामनन्दन बिन्द, निवासी- ब्रह्मपुर, वार्ड नंबर- 11, थाना- मोकामा) के रूप में हुई है। पीड़ित यात्री ने थाना डायल 112 के सहयोग से पकड़े गए आरोपी को रेल थाना मोकामा पहुंचाया और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

​दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोर सुबोधी बिंद ने खुलासा किया कि छीना गया मोबाइल उसके दूसरे साथी हरावा बिन्द (उम्र 25 वर्ष, पिता- नामालूम, निवासी- ब्रह्मपुर, वार्ड नंबर- 1, थाना- मोकामा) के पास है, जो वारदात के बाद भागने में सफल रहा।

​पुलिस का बयान इस पूरे मामले पर रेल थाना मोकामा में काण्ड संख्या- 51/26, दिनांक 01/07/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़ित यात्री के आवेदन पर अग्रतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार आरोपी 'हरावा बिन्द' की गिरफ्तारी व मोबाइल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...