संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी बिहार सशस्त्र सीमा बल एसएसबीकी 29 वाहिनी, गया जी के परिसर में आयोजित 'अन्तर्वाहिनी आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता-2026' का शानदार समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय विशेष प्रचालन गया के अंतर्गत आने वाली पांच वाहिनियों 16वीं, 26वीं, 29वीं, 32वीं और 35वीं वाहिनी के कुल 30 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया और अपनी ताकत व खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक रहे फाइनल मुकाबले प्रतियोगिता के दौरान जवानों के बीच बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे 60 से 70 किलोग्राम वर्ग 35 वाहिनी चतरा, झारखंड के आरक्षी सामान्य आरियन सिंह विजेता बने। 70 से 80 किलोग्राम वर्ग 26 वाहिनी रांची, झारखंडके आरक्षी सामान्यbअक्षय ने बाजी मारी। 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग 29 वाहिनी गया जी, बिहार के आरक्षी सामान्य विवेक विशाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विजेताओं को मिली ट्रॉफी, खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह...
प्रतियोगिता के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि श्री रवि भूषण (उप कमांडेंट, 29 वाहिनी) ने सभी विजेता खिलाड़ियों को चमचमाती ट्रॉफी सौंपकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी जवानों को उनके बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना के लिए पदक प्रदान किए गए।
इस खास मौके पर डॉ. कन्नन हरिदास उप कमांडेंट, चिकित्सा 29 वाहिनी सहित कई अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में बलकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Post a Comment