मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 08/07/2026 औरंगाबाद पुलिस ने एक लम्बे अपराधिक पृष्ठभूमि के अपराधी और पचास हजार रुपए के ईनामी सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार को जीवा बिगहा नदी पुल के समीप से गिरफ्तार किया गया है। इस अपराधी अपने सहयोगी के साथ मिलकर थानाक्षेत्र के परता गांव निवासी राजीव रंजन, पिता जनेश्वर राम, गांव परता, थाना अम्बा को हथबोर गांव के समीप एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार होकर आया और हमारे बाइक को रोकने के लिए बोला, बाइक सवार सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार अपने दो सहयोगियों के मारपीट करने लगा, मेरा बाइक, हनुमान जी लौकेट एवं मोबाइल वैगरह छीन लिया। इसका केस अम्बा थाना में 12 मार्च 2026 को दर्ज कराया था।
गिरफ्तार सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार, पिता प्रभु यादव, गांव अजनिया, थाना सिमरा जिला औरंगाबाद के निवासी हैं।पुछ ताछ के क्रम में इन्होंने स्वीकार किया कि दो सहयोगियों के साथ मिलकर बाइक, मोबाइल, एवं बजरंग बली के लौकेट लुटे है। प्रशासन के समक्ष धीरे धीरे अपने कारनामा बताया।
अपराधिक इतिहास सिमरा थाना कांड संख्या 05/15 दिनांक 01/03/2015, सिमरा थाना कांड संख्या 26/2015 दिनांक 09/10/2015, सिमरा थाना कांड संख्या 28/2017 दिनांक 15/10/2017, सिमरा थाना कांड संख्या 45/2019 दिनांक 28/10/2019 , सिमरा थाना कांड संख्या 04/2020 दिनांक 23/02/2020, मुगलसराय (चंदौली, उत्तर प्रदेश) थाना कांड संख्या 126/2019 दिनांक 13/09/2019, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 232/21 दिनांक 02/02/2021,आमस (जिला गया जी) थाना कांड संख्या 65/2022 दिनांक 24/02/2022, आमस (जिला गया जी) थाना कांड संख्या 69/2022 दिनांक 28/02/2022 मामले दर्ज हैं।
इस इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सदर एक एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित किया गया।एस आई टी के नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ सुशील कुमार प्रत्येक दृष्टिकोण से समीक्षा कर साक्ष्य संकलन किया उसके बाद गिरफ्तारी में सफलता मिला।

Post a Comment