संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP
दिनांक 07/07/2026 को स0उ0नि0 पवन कुमार साथ प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी कुमार गरेन्द्र, आरक्षी मुकेश कुमार एवं आरक्षी राकेश कुमार सिंह सभी रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट/गया एवं सउनि अनिल कुमार चौधरी एवं आरक्षी नवीन पाण्डेग अ.आ.शा गया. उनि मुकेश कुमार सीपीडीएस गया एवं पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मी देवी जीआरपी गया के साथ गया स्टेशन प्लेटफार्म पर अपराधिक गतिविधी की निगरानी कर रहे थे। निगरानी के कम में प्लेटफार्म संख्या 01 ए पर एक संदिग्ध व्यक्ति को एक ब्लु रंग का पीतु बैग के साथ देखा गया। जिसपर शक होने पर बल सदस्यों के सहयोग से प्लेटफार्म सं० 01ए, पर रोका गया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम अखिलेश साव उम्र 42 वर्ष पिता स्व. विन्देशवरी साव पता ग्राम लगुनी वार्ड संख्या 06 थाना पानापुर जिला-छपरा, प्रांत विहार बताया। विश्वास में लेकर पूछताछ किया गया तो इसमें मादक पदार्थ गांजा होना बताया।
उपरोक्त की सूचना राजपत्रित अधिकारी वरीय अधिकारी संजय कुमार सिंह सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गया को दी गई , महोदय घटना स्थल पर उपस्थित हुए जिनकी उपस्थिति में तलाशी लिया गया तो रोके गये व्यक्ति के कब्जे के पीठ बैग से मादक पदार्थ कुल 2.788 किलोग्राम पाया गया। साथ ही उक्त व्यक्ति के पहने हुए पैंट के दाहिने पैकेट से एक अदद सामान्य यात्रा टिकट संख्या AYA 89512324 कटक से गया दिनांक 06/07/2026 को जारी किया हुआ पाया गया।उक्त के संबंध में स0उ0नि0 पवन कुमार रेसुब पोस्ट गया के द्वारा घटना के सम्बन्ध मे एक लिखित शिकायत के साथ जप्त गांजा को जीआरपी गया को सूर्पूद किया गया जहॉ जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 177/2026 दिनांक 07/07/26 अन्तर्गत धारा 08/20(b)(ii)(B)एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। बरामद/जप्त गांजा का अनुमानित कीमत 139400₹ है।

Post a Comment