⚡ ब्रेकिंग News

मिशन फाउंडेशन द्वारा सहारा वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के बीच फल, वस्त्र एवं शीतल पेय का वितरण...

 


सासाराम (रोहतास) शुक्रवार को स्थानीय आदमापुर के वृद्धाश्रम में मिशन फ़ाउंडेशन संस्था सासाराम के एक दल ने दौरा किया। यह सहारा वृद्धाश्रम आश्रम रोहतास जिले के आदमापुर अमरा तालाब में साउथ बिहार वेलफेयर सोसाइटी एंड फॉर ट्राइबल के तहत संचालित होता है। जिसकी देख रेख करने वालों में रोहित कुमार अधीक्षक और केयर टेकर रितेश कुमार मिश्रा तथा अन्य करते है।


मिशन फ़ाउंडेशन संस्था का एक दल सचिव अश्विनी कुमार के नेतृत्व में, अध्यक्षा सरिता कुमारी, सदस्य नवल किशोर, सिद्धेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में पवन कुमार, जय शंकर कुमार शिक्षक, विभु आर्यन, आरती कुमारी, शिक्षिका बाबा किड्स गार्डन स्कूल ने भ्रमण किया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा वृद्धाश्रम के लोगों के लिए फल, चादर तथा शीतल पेय ले जा कर वृद्धाश्रम के लोगों के सहायतार्थ उन्हें भेंट की गई। साथ ही उन लोगों से आपसी वार्तालाप के संदर्भ में उनके नाम और एक दूसरे का परिचय भी कराया। वृद्धजनों में खुशी का माहौल देखा गया और वृद्धों के साथ संस्था के सदस्यों ने उनकी रूचि, खेल-कूद, भोजन पकाने से संबंधित विषय पर भी चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...